तू कितनी भोली है तू कितनी न्यारी है...

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के जयनगरा गांव में वॉलीबॉल मैदान परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया़ मौके पर जयनगरा गांव के ही चर्चित व भक्ति […]

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के जयनगरा गांव में वॉलीबॉल मैदान परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया़ मौके पर जयनगरा गांव के ही चर्चित व भक्ति जागरण गायक छोटू मुस्कान म्यूजिकल ग्रुप ने भव्य जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति की.

गणेश वंदना से शुरू भक्ति जागरण कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मां दुर्गा पर आधारित भक्ति, भोजपुरी, क्लासिकल गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया़ गायिका सोनू मुस्कान द्वारा प्रस्तुत तू कितनी भोली है, तू कितनी न्यारी है…तारिफ तेरी निकली है दिल से….. शिरडी वाले साईं बाबा….. झूलहे झूनक-झूनक है मइया…. निमिया के डाली मइया… मन भावे मइया के चुनरिया गोटेदार…. नाचे कंवरिया शिव के नगरिया… आदि गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे़ सोनू मुस्कान ग्रुप के युवा गायक राघवेंद्र द्वारा प्रस्तुत राम सियाराम सिया राम… नसीबा मेरा साथ जाएगा…. गोविंद बोलो गोपाल बोलो राधा रमण हरि गोविंद बोलो…. आदि नृत्य के साथ प्रस्तुत गीतों ने खूब तालिया बटोरी़ वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नृत्य व सुदर्शन चक्र की तरह अंगुली पर लगभग पांच मिनट तक बड़े थाल को घुमाये जाने की कला ने श्रोताओं का मन मोह लिया़

इतनी शक्ति हमें देना दाता… राधा के श्याम के अलावा गायक द्वारा प्रस्तुत गणपति रखो मेरी लाज…. चलो बुलाआ आया है माता ने बुलाया है… की प्रस्तुति की गयी. गायक की जादुई आवाज के साथ एक के बाद लतीफे के लगाये गये तड़के ने खूब तालियां बटोरी साथ में खरौंधा मुखिया मुन्ना ठाकुर, सुंडीपुर मुखिया नीरज सिंह, समाजसेवी पप्पू मेहता, जोगेन्द्र मेहता, सुनील पाण्डेय, जयशंकर मेहता,बलराम मेहता, धर्मेंद्र राम, कन्हाई राम,शुकुल पासवान, सचितानंद सिंह आदि सैकड़ो दर्शक शामिल होकर भक्ति जागरण में गानों का लुफ्त लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >