अवैध शराब बेच रहे तीन लोग गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात छापामारी अभियान चलाकर शहर के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब बेच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार किये गये लोगों में सहिजना निवासी दिनेश कुमार, कल्याणपुर निवासी मुन्ना साव तथा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के तुकबेरा निवासी राजू साव शामिल हैं. ये […]

गढ़वा : गढ़वा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात छापामारी अभियान चलाकर शहर के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब बेच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार किये गये लोगों में सहिजना निवासी दिनेश कुमार, कल्याणपुर निवासी मुन्ना साव तथा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के तुकबेरा निवासी राजू साव शामिल हैं. ये सभी लोग शराब का पाउच एवं बोतल की बिक्री अवैध रूप से कर रहे थे़ पुलिस ने इन लोगों के पास से 268 पाउच एवं आठ-दस बोतल शराब भी बरामद किया है़
गिरफ्तार किये गये लोगों में दिनेश कुमार सहिजना सब्जी बाजार के पास एक ठेला पर अवैध शराब बेचता था, जबकि मुन्ना साव चिनिया मोड़ पर तथा राजू साव सोनपुरवा स्थित बस स्टैंड में एक झोपड़ीनुमा दुकान में अवैध शराब की बिक्री करता था़ छापामारी अभियान चार बजे शाम से रात्रि नौ बजे तक चला़ इस दौरान अवैध शराब बेच रहे लोगों में काफी हड़कंप देखा गया़ छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह कर रहे थे़ उनके साथ अभिमन्यु सिंह, अशोक सिंह शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >