नगरऊंटारी (गढ़वा) : शनिवार को बाबा वंशीधर मंदिर में सुबह पूजन के बाद मंदिर के पुजारियों ने सात बजे से मंदिर को बंद कर दिया. सभी पुजारी वंशीधर मुहल्ला निवासी सुनील राम द्वारा शराब पीकर पुजारियों को गाली-गलौज करने से नाराज थे. मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि आठ बजे जब वह मंदिर बंद कर घर जा रहे थे, तो सुनील ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
विधायक के हाउस गार्ड ने सुनील को अलग किया. लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना तथा गाली देने लगा. शनिवार को प्रधान पुजारी के नेतृत्व में सभी पुजारी मंदिर के ट्रस्टी राजेश प्रताप देव के पास जाकर इस संबंध में बताया. राजेश प्रताप देव ने सुनील के अभिभावकों को बुलाया तथा दोबारा इस तरह व्यवहार करने की चेतावनी भी थी.
ट्रस्टी ने कहा कि इस तरह की व्यवहार करने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. इसके बाद राजेश प्रताप देव द्वारा आग्रह किये जाने पर पुजारियों ने मंदिर का पट्ट खोला तथा मंदिर में पूजा-अर्चन शुरू हुई. इस बीच श्रद्धालु पूजन दर्शन पूजन से वंचित रहे तथा कुछ लौट भी गये. 10 बजे मंदिर का पट्ट खुला. ट्रस्टी से मिलने वाले में मुख्य पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी, सत्यनारायण मिश्र, आलोक कुमार ओझा, नीतीश कुमार पांडेय, श्रीकृष्ण पांडेय, कामेश्वर मिश्र आदि के नाम शामिल है.
