हाथी ने ग्रामीण को पटका, घायल

काफी मशक्कत से हाथी को सगमा प्रखंड से खदेड़ा गया था पहले भी यहां मचा चुका है काफी उत्पात सगमा : सगमा प्रखंड में कुछ ही दिनों के बाद पुनः जंगली हाथी का आतंक शुरू हो गया है. काफी मशक्कत के बाद इस प्रखंड से ग्रामीणों ने इस हाथी को अपने इलाके से भगाया था. […]

काफी मशक्कत से हाथी को सगमा प्रखंड से खदेड़ा गया था
पहले भी यहां मचा चुका है काफी उत्पात
सगमा : सगमा प्रखंड में कुछ ही दिनों के बाद पुनः जंगली हाथी का आतंक शुरू हो गया है. काफी मशक्कत के बाद इस प्रखंड से ग्रामीणों ने इस हाथी को अपने इलाके से भगाया था. लेकिन चिनिया, डंडई, मेराल और धुरकी प्रखंड में तोड़ फोड़ मचाते हुए वहां से खदेड़े जाने के बाद यह हाथी फिर सगमा प्रखंड के गांवों में आ धमका है. आते ही यह गजराज यहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया है.
सोमवार की शाम को इस हाथी ने शारदा गांव निवासी रामजन्म सिंह खरवार को पटक कर घायल कर दिया. घायल रामजन्म को इलाज रेफरल के लिए नगरऊंटारी रेफरल अस्पताल में भरती किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शारदा गांव निवासी रामजन्म सिंह खरवार शाम को लगभाग साढ़े पांच बजे खेत से घुम कर घर जा रहा था, इसी बीच अचानक उसके सामने हाथी आ गया. हाथी ने रामजन्म को दौड़ा कर पटक दिया. इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये थे. ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए लुकवारी जलाकर हाथी को किसी तरह भगाया और रामजन्म को उठाकर इलाज के लिए नगरऊंटारी अस्पताल भेजा.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से नगरऊंटारी रेफरल अस्पताल में घायल रामजन्म खरवार का इलाज अपनी देख-रेख में करा रहे हैं. नसंमो के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे ने बताया कि घायल रामजन्म का दाहिना हाथ के पास गंभीर चोट आयी है. जरूरत पड़ी, तो उसे बाहर ले जाकर बेहतर इलाज करवाया जायेगा. इधर हाथी को पुन: सगमा प्रखंड में घुसने पर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >