पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : प्रो चौबे

एसपीडी कॉलेज में युवा महोत्सव के तहत खेलकूद का आयोजन गढ़वा. स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव सोमवार को महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ़ दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने किया़ प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार इवेंट आयोजित किये गये़ उदघाटन समारोह को […]

एसपीडी कॉलेज में युवा महोत्सव के तहत खेलकूद का आयोजन
गढ़वा. स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव सोमवार को महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ़ दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने किया़ प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार इवेंट आयोजित किये गये़ उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. चौबे ने कहा कि विश्विद्यालय के निर्देश पर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है़ कार्यक्रम के अंतर्गत 100, 200 व 400 मीटर की दौड़, शॉट पुट, जेवलीन थ्रो, हाई जंप, लांग जंप, शतरंज, रंगोली आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है़ उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बेहतरी के लिए महाविद्यालय प्रशासन सतत प्रत्यनशील है़ बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जारी रखे़ं
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजित बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथम, आयुषि तिवारी द्वितीय तथा कोमल चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़ वहीं बीए द्वितीय वर्ष, 2015-18, क्रमांक बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में निते तिवारी प्रथम, जयकांत कुमार द्वितीय तथा रोहित कुमार तृतीय रहे़ वहीं बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में निते तिवारी प्रथम, वशुसेन पाल द्वितीय तथा सचिन कुमार चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़ शॉट पुट की प्रतियोगिता में श्रीकांत प्रथम, नितेश दुबे द्वितीय तथा आनंद कुमार भारती तृतीय स्थान पर रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >