बीडीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

गढ़वा : गढ़वा के फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज की बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली कुमारी (21) ने सोमवार को छात्रावास के कमरा नंबर-18 में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. क्लास करने के बाद कमरे में आयी सोनाली की सहेलियों ने उसे दुपट्टे के सहारे लटका पाया. इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी. […]

गढ़वा : गढ़वा के फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज की बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली कुमारी (21) ने सोमवार को छात्रावास के कमरा नंबर-18 में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. क्लास करने के बाद कमरे में आयी सोनाली की सहेलियों ने उसे दुपट्टे के सहारे लटका पाया. इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी.
इसके बाद पुलिस और घरवालों को जानकारी दी गयी. गढ़वा एसडीपीओ समीर कुमार तिर्की ने कॉलेज पहुंच कर मामले की जांच की. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. सोनाली कुमारी बोकारो के चास निवासी अशोक कुमार की बेटी थी. वनांचल डेंटल कॉलेज में बीडीएस सत्र 2016-20 की छात्रा थी.
नवंबर 2016 से कॉलेज के छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रही थी. पुलिस को सोनाली का सुसाइडल नोट मिला है. इसमें उसने अपने रूम पार्टनर से शव को उसके घर भिजवा देने का निवेदन किया है. सुसाइडल नोट में अपने माता-पिता से क्षमा मांगते हुए कहा है कि दुनिया स्वार्थी है़ वह इस दुनिया में बिलकुल अकेली है, इसीलिए यह कदम उठा रही हूं.
पेट दर्द की शिकायत कर नहीं गयी थी कॉलेज : सोनाली की रूम मेट जूही तिवारी व प्रतिमा टोप्पो ने बताया : सोनाली सुबह दस बजे क्लास करने नहीं गयी. उसने कहा कि पेट दर्द कर रहा है और वह रूम में ही सो गयी. दोपहर डेढ़ बजे लंच के लिये वे लोग कमरे में आये, तो अंदर से बंद पाया. जोर से धक्का दिया तो कमरा खुल गया. कमरे में सोनाली को मृत पड़ा देख वे चिल्लाने लगीं और दौड़ते हुए नीचे जाकर अन्य लोगों को घटना की सूचना दी.
तनाव में रहती थी सोनाली : सोनाली के कमरे में मेदिनीनगर की जूही तिवारी, रांची की प्रतिमा टोप्पो, भागलपुर की रितू भी रहती है. रितू इस समय छुट्टी में गांव गयी है. बाकी सहेलियों ने बताया कि सोनाली देर रात तक पढ़ती थी. वह पढ़ने में काफी तेज थी. लेकिन अक्सर तनाव में रहती थी़
मैं कुछ काम से गढ़वा कोर्ट गया था़ इसी दौरान एक कर्मचारी ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी़ मुझे घटना पर काफी दुख है. मेरे कॉलेज परिसर में अबतक इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी़
दिनेश प्रसाद सिंह, चेयरमैन, वनांचल डेंटल कॉलेज
मामले की जांच की जा रही है़ जांच के बाद ही छात्रा के आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.
समीर कुमार तिर्की, एसडीपीओ, गढ़वा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >