प्रतीक्षा करने से ईश्वर दर्शन पूरी होती है : सुरेश

गढ़वा़ ईश्वर की आराधना के पश्चात हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए, तभी जीव का कल्याण हो सकता है़ उक्त बातें शहर के सहिजना स्थित नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर के चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित प्रवचन में शनिवार की रात वाराणसी से आये आचार्य सुरेश शास्त्री जी ने कही़ उन्होंने कहा कि सत्ती जी […]

गढ़वा़ ईश्वर की आराधना के पश्चात हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए, तभी जीव का कल्याण हो सकता है़ उक्त बातें शहर के सहिजना स्थित नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर के चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित प्रवचन में शनिवार की रात वाराणसी से आये आचार्य सुरेश शास्त्री जी ने कही़ उन्होंने कहा कि सत्ती जी भगवान राम की परीक्षा लेने निकली थी, लेकिन उनका कल्याण नहीं हुआ़ सुर्पनखा समीक्षा करने निकली थी, उसका भी कल्याण नहीं हुआ़ लेकिन सबरी ने भगवान की प्र्रतीक्षा की थी. इसलिए भगवान श्रीराम उनके पास पहुंचे और उनका कल्याण हो गया़ शास्त्री जी ने कहा कि स्त्री के हर आभूषण के पीछे संदेश छिपा है़ पायल धीरे-धीरे चलने को बताती है, तो बाली संभलकर मधुर वाणी बोलने को प्रेरित करती है. जबकि चूड़ी दोनों कुलों की मर्यादा की रक्षा का संदेश देती है़

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, प्रदीप वर्मा, कमलेश कुमार सिनहा, कौशलेंद्र तिवारी, इंदू भुषण मिश्रा, विजय मिश्रा,अजीत कुमार सिंह,नवल किशोर श्रीवास्तव,धरनीधर प्रसाद,विकास तिवारी, रामाधार दूबे,अजय कुमार सिन्हा,राकेश कुमार शुक्ला,वार्ड पार्षद सत्यवती देवी सहित कफी संख्या में पहिला व पुरूष श्रोताओं ने प्रवचन का श्रवण किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >