गढ़वा में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला

गढ़वा/चिनिया : गढ़वा जिले के छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे प्रखंडों में एक हाथी का आतंक दो महीने से जारी है. इस हाथी ने अब तक एक महिला की जान ले ली और छह ग्रामीणों को घायल कर दिया है. दर्जनों मवेशियों को मार डाला है. चिनिया, डंडई, मेराल, धुरकी एवं सगमा प्रखंड के पचास […]

गढ़वा/चिनिया : गढ़वा जिले के छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे प्रखंडों में एक हाथी का आतंक दो महीने से जारी है. इस हाथी ने अब तक एक महिला की जान ले ली और छह ग्रामीणों को घायल कर दिया है. दर्जनों मवेशियों को मार डाला है. चिनिया, डंडई, मेराल, धुरकी एवं सगमा प्रखंड के पचास से अधिक घरों को तोड़ दिया .

दरवाजे पर बैठी आदिवासी महिला को मार डाला : शुक्रवार की सुबह चिनिया प्रखंड के बिलैतीखेर गांव में वृद्ध महिला को हाथी ने मार डाला. सुबह आठ बजे किशुन सिंह की पत्नी मनधारी देवी (65)अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. इसी बीच हाथी आ गया और उसने मनधारी देवी को मार डाला.

इसके बाद गांव के ही तिवारी सिंह, झालो कुंवर का घर गिरा दिया और स्कूल की चहारदीवारी गिरा दी. गुरुवार की रात इसी हाथी ने मृतका के बड़े बेटे सोहर सिंह का घर गिरा दिया था. एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने झुंड से भटक गया है. उन्होंने डीएफओ से बात कर हाथी को शीघ्र बेतला राष्ट्रीय उद्यान भेजने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >