नाबालिग के साथ दुष्कर्म

धुरकी, गढ़वाः धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव पठान टोली की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. समाचार के अनुसार गांव के ही पीड़िता के रिश्ते में भतीजा नुसद्दीन अंसारी के पुत्र शाहजाद अंसारी ने 25 फरवरी की शाम पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. दो दिनों तक गांव के लोगों […]

धुरकी, गढ़वाः धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव पठान टोली की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. समाचार के अनुसार गांव के ही पीड़िता के रिश्ते में भतीजा नुसद्दीन अंसारी के पुत्र शाहजाद अंसारी ने 25 फरवरी की शाम पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

दो दिनों तक गांव के लोगों द्वारा इस मामले को लेकर पंचायती की गयी, जिसमें पीड़िता के साथ दुष्कर्म करनेवाले युवक के साथ शादी कराने को लेकर पंचायती में बात नहीं बनने पर 27 फरवरी की रात पीड़िता के परिजनों द्वारा धुरकी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज दी है और मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >