11 पशुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा

रंका : चैनपुर प्रखंड के करसो के ग्रामीणों ने बुधवार की रात तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 11 पशुओं को पकड़ लिया़ इसमें आठ बैल एवं तीन गाय शामिल है़ ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर-करसो पथ से प्रतिदिन पशु व्यवसायी तस्करी के लिए पशुओं को ले जाते है़ सरकार द्वारा रोक लगाये जाने […]

रंका : चैनपुर प्रखंड के करसो के ग्रामीणों ने बुधवार की रात तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 11 पशुओं को पकड़ लिया़ इसमें आठ बैल एवं तीन गाय शामिल है़ ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर-करसो पथ से प्रतिदिन पशु व्यवसायी तस्करी के लिए पशुओं को ले जाते है़ सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के बाद जब ग्रामीण उन्हें मना करते हैं, तो वे नहीं मानते़ ग्रामीणों क सूचना पर पहुंचे चैनपुर थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने पशुओं को जब्त कर लिया़ उन्होंने कहा कि पशु किसके हैं, इसकी जांच की जायेगी़ इस मौके पर पशुओं को ले जा रहे समी अहमद एवं सरफुद्दीन अंसारी ने बताया कि वे मजदूरी पर काम करते है़

उन्हें शाहपुर के डबल कसाई एवं कलेम कसाई प्रति रात पशुओं को पहुंचाने के लिए 500 रुपये देते है़ं इस मौके पर ग्रामीण राकेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विजय मेहता, छोटू प्रसाद, बसंत यादव, करण साव, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >