टीपीसी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य रोका

रंका : लेवी नहीं मिलने के कारण टीपीसी टू के उग्रवादियों ने रंका थाना क्षेत्र के सिरोई खुर्द में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य बंद करा दिया. वहीं पुलिस ने उग्रवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. ठेकेदार शनि चंद्रवंशी ने बताया कि 22 लाख की लागत से बन रहे उपकेंद्र भवन […]

रंका : लेवी नहीं मिलने के कारण टीपीसी टू के उग्रवादियों ने रंका थाना क्षेत्र के सिरोई खुर्द में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य बंद करा दिया. वहीं पुलिस ने उग्रवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. ठेकेदार शनि चंद्रवंशी ने बताया कि 22 लाख की लागत से बन रहे उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य डोर लेबल तक हो चुका है. इस बीच टीपीसी टू का कमांडर महेंद्र सिंह खरवार अपने दस्ते के साथ बाइक से निर्माण स्थल पर पहुंचा.
उसके साथ रौशन गुप्ता,अभय कुमार एवं चंदन कुमार थे. उसने कार्य करा रहे मुंशी मुसलिम अंसारी की पिटाई करते हुए कहा कि बिना लेवी दिये कैसे काम करा रहे हो. इसके बाद उसे एक परचा देते हुए कहा कि उसे अपने ठेकेदार को दे देना और काम बंद करने की चेतावनी दी. यह घटना 30 जनवरी की है.
भुक्तभोगी मुंशी ने मंगलवार को रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों के सहयोगी विजय सिंह खरवार को सिरोई खुर्द गांव से गिरफ्तार किया. मोटरसाइकिल, मोबाइल और उग्रवादियों के परचे भी बरामद किये गये. पुलिस ने बताया कि उग्रवादी जिस तीन मोटरसाइकिल से आये थे, उनमें से एक मोटरसाइकिल विजय सिंह की थी, जिसे जब्त किया गया है. विजय सिंह उग्रवादियों को लेवी पहुंचाने सहित अन्य काम करता है. रंका थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि संवेदक को कार्य कराने के लिए पूरी सुरक्षा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >