गढवा : गढवा शहर के टंडवा निवासी राधेश्याम महतो की पत्नी सुखदेई देवी को गिरिनाथ सिंह ने शॉल व चरखा देकर सम्मानित किया. गढ.वा खादी गामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान से जुड.ी सुखदेई को इस वर्ष दो अक्तूबर को झारखंड के राज्यपाल सैयद अहम ने 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है.
सुखदेई को पुरस्कृत करने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि उनके प्रयास से वर्ष 2007 में गढवा श्हर के सोनपुरवा में खादी गामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण संस्थान खोला गया. उससे यहां की सैकड़ों महिलाएं जुड. कर आत्मनिर्भर बनी. इन्हीं में से एक सुखदेई देवी हैं. जिन्होंने न सिर्फ गढ.वा की, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है.
साथ ही वे महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गयी हैं. श्री सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को रंका में बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है, इसमें उपायुक्त ने कहा है कि आइएपी मद से 100 महिलाओं को चरखा दिया जायेगा. इसके अलावा मेराल में भी शीघ्र केंद्र खोलने की मांग उन्होंने बोर्ड के चेयरमैन जयनंदू से की है. इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव जमरूद्दीन अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष संजय कांस्यकार, युवा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, सुरेश केसरी,विनोद जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.
