सस्ती दर पर अनाज दें

आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम, कहा गढ़वा : आजसू जिला कमेटी द्वारा बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी चार सूत्री मांगों के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाहरणालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं को लेकर जूझ रही है, लेकिन राज्य की हेमंत सरकार […]

आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम, कहा

गढ़वा : आजसू जिला कमेटी द्वारा बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी चार सूत्री मांगों के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाहरणालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं को लेकर जूझ रही है, लेकिन राज्य की हेमंत सरकार अपने धुन में है.

इस आंदोलन के माध्यम से आजसू पार्टी सरकार से मांग करती है कि एक महीने के अंदर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सस्ते दरों पर अनाज उपलब्ध करायी जाये. नहीं तो जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज के लिए 500 रुपये की दर से भोजन भत्ता का भुगतान किया जाये. धरना के माध्यम से मांगी गयी चार सूत्री मांगों में सभी मुहल्लों गांव में विद्यालय खोलने, सभी विद्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने,पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की बहाली करने आदि शामिल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सावने किया.

इस मौके क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल साव, डॉ इश्तेयाक रजा, रविंद्र जायसवाल, सुनील गौतम, नंदा पासवान, गोपाल प्रसाद, भरत मेहता, संजय कुमार गौतम, गोपाल साव, प्रेम चौधरी, रामचंद्र राम, डॉ राकेश कुमार, बिहारी प्रजापति, कृष्णा मिस्त्री, अशोक कुमार, आनंद कुमार, विजय यादव, आलोक तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >