94 हजार की राजस्व वसूली

गढ़वा : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों को लगभग 94 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. इनमें दूरसंचार विभाग को 60400, बिजली विभाग को 22000, वन विभाग को 9400 तथा उत्पाद विभाग को 2500 […]

गढ़वा : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों को लगभग 94 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई.
इनमें दूरसंचार विभाग को 60400, बिजली विभाग को 22000, वन विभाग को 9400 तथा उत्पाद विभाग को 2500 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. इस बीच मामलों के निष्पादन के लिए गठित कुल पांच बेंचों से 105 मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें बेंच नंबर एक से एक, बेंच नंबर दो से 16, बेंच नंबर तीन से 57, बेंच नंबर चार से सात तथा बेंचर नंबर पांच से 24 मामलों का निष्पादन हुआ. इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सीपी अस्थाना, जिला जज मायाशंकर राय, रामबाबू गुप्ता, सीजेएम शिववचन यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एके पांडेय, न्यायिक पदाधिकारी जनार्दन सिंह, पीके शुक्ला, बी उरांव, एन बारला, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एसएस गिरि, सहायक लोक अभियोजक एससी श्रीवास्तव, विधिकर्मी अवनीश भारद्वाज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >