मनरेगा में फरजी िनकासी का मामला
मझिआंव : प्रभात खबर द्वारा मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत के झीना गांव में मनरेगा के तहत 4.95लाख की लागत से तालाब निर्माण में मशीन से तालाब का निर्माण कराने व फर्जी जॉब कार्ड से राशि की निकासी की खबर प्रकाशित किये जाने के बाद इस पर संज्ञान लेते हुए उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच प्रतिवेदन व वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा है़ उप विकास आयुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा है कि प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार के मामले में जांच प्रतिवेदन की मांग की गयी थी, जो अब तक नहीं मिली है़
इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन अपने मंतव्य सहित उपलब्ध करायें, ताकि वस्तुस्थिति से उपायुक्त महोदया को अवगत कराया जा सके़ विदित हो कि उक्त तालाब निर्माण में मशीन से काम कराने की खबर प्रकाशित किये जाने के बाद 15 दिन तक 25 मजदूरों को लगाकर मशीन के निशान को मिटाने का कार्य किया गया है़
