यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत 74 लोगों की जांच की

यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत 74 लोगों की जांच की

श्री वंशीधर नगर. यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत बरडीहा के आयुष्यमान आरोग्य मंदिर में 74 मरीजों की एक्स-रे व एनएटीटी जांच की गयी. वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस शिविर में 32 पुरुष व 42 महिलाओं का उपचार किया गया. उन्होंने बताया कि विगत 24 मार्च से इस अभियान की शुरुआत की गयी थी, जो 100 दिनों तक चलेगा. शिविर में सीएचओ अभय कुमार यादव, वरीय प्रयोगशाला पर्यवेक्षक अनिमेष राज, एएनएम सोना कुमारी, एमपीडब्ल्यू दिलीप कुमार, राजू कुमार, स्वास्थ्य सहिया मदीना बीबी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, बैजंती देवी, मरीज हबीबी अंसारी, अंसार अंसारी, जब्बार अंसारी, बसीर अंसारी, पुनीता देवी, शकीला बीबी, रोशन बीबी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >