बच्चे स्कूल आते हैं, खेलते हैं, चले जाते हैं

विद्यालय के बाहर खेलते बच्चे रमकंडा : रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित नव प्रावि ऊपर टोला भगवान भरोसे संचालित हो रहा है़ विद्यालय के शिक्षक विद्यालय का ताला खोलने के बाद गायब हो जाते हैं. इस वजह से विद्यालय आनेवाले छात्र पढ़ने के बजाय खेलने में मशगूल रहते हैं. शनिवार को 10 बजे विद्यालय के बच्चे […]

विद्यालय के बाहर खेलते बच्चे

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित नव प्रावि ऊपर टोला भगवान भरोसे संचालित हो रहा है़ विद्यालय के शिक्षक विद्यालय का ताला खोलने के बाद गायब हो जाते हैं. इस वजह से विद्यालय आनेवाले छात्र पढ़ने के बजाय खेलने में मशगूल रहते हैं. शनिवार को 10 बजे विद्यालय के बच्चे बरामदे में गोटी खेलते हुए पाये गये़ पूछने पर छात्र सोनु कुमार, पंकज कुमार, अविनाश कुमार, गीता कुमारी, रिंकी कुमारी, चांदनी कुमारी आदि ने बताया कि प्रधान शिक्षा मित्र भोला राम दो दिन से विद्यालय नहीं आ रहे हैं. वे लोग आते हैं और खेल कर वापस चले जाते हैं. उन्होंने बताया कि पहले भी जब गुरुजी आते थे, तो बच्चों को स्वयं से लिखने-पढ़ने के लिए कह कर कहीं चले जाते थे़ बच्चों ने बताया कि पिछले एक महीने से मध्याह्न भोजन बंद है़
पहले जब मध्याह्न भोजन मिलता था, तो सिर्फ दाल-भात या खिचड़ी दी जाती थी़ कभी भी सब्जी, अंडा आदि नहीं मिला है़ इस संबंध में मुखिया सुदीन राम ने कहा कि पहले भी उन्होंने विद्यालय में सुधार करने के लिए शिक्षक को निर्देश दिया था़ वे पुन:विद्यालय की जांच करेंगे़ इस संबंध में बीइइओ इशहाक अंसारी ने प्रतिक्रिया लिये जाने के लिए फोन किये जाने पर फोन रिसीव नहीं किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >