गढ़वा : नीलांबर पीतांबर विवि के कुलपति डॉ एएन ओझा के निर्देश पर बुधवार को कुलसचिव डॉ अमर सिंह एसएसजेएस नामधारी कॉलेज पहुंचे़ इस दौरान उन्होंने मंगलवार को छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय व जेसीएम के प्रवक्ता धीरज दूबे के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी ली़ उन्होंने दोनों छात्र नेताओं से अलग-अलग पूछताछ की एवं दोनों से लिखित आवेदन लिया़ इसके उपरांत उन्होंने प्रभारी प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव से भी घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली़
उन्होंने बताया कि कुलपति को किसी ने इस घटना की सूचना दी थी़ इसके उपरांत उन्होंने मुझे इसकी जांच कर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था़ इस संबंध में उन्होंने कॉलेज पहुंचकर सारे पहलुओं की एक-एक कर जानकारी ली़ इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित दूबे, नगर मंत्री अनिमेष चौबे, पूर्व जिला संयोजक अनुज सिंह, विवेक सिन्हा, शैलेश उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे़
