कांडी : मां सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल विकास समिति के स्थानीय सभा मंच पर अध्यक्ष नरेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर लगनेवाले तीन दिवसीय मेला को झरना घाटी के ऊपर पश्चिम के मैदान में लगाया जायेगा़ प्राचीनकाल से लग रहे मेले का स्वरूप और आकार हाल में काफी बड़ा हो गया है़
अत: पूरब के मैदान में भारी भीड़ को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा़ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूरब के मैदान में वाहनों का पार्किंग बनाया जायेगा़ वहीं 11 फरवरी से शुरू हो रहे 16वें मानस महायज्ञ की कलश यात्रा कोयल नदी से शुरू की जायेगी़ इस दौरान सभी कलशधारी श्रद्धालु पैदल यात्रा करेंगे़ बैठक में यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों की टोली बना कर सहयोग व अन्य दान संग्रह करने पर बल दिया गया़ बैठक में सभी विशिष्ठ स्थायी सदस्यों से उनका सदस्यता शुल्क जमा कराने की अपील की गयी़
बैठक में दो मंजिला मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार व मेडिटेशन हॉल के छत की ढलाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया़ इस मौके पर समिति के सचिव मुरलीधर मिश्रा, उपाध्यक्ष अरूण सिंह, सुदर्शन तिवारी, रामजन्म पांडेय, उपेंद्रनाथ मिश्रा, गोरखनाथ सिंह, पारस सिंह, कालिका सिंह, रामेश्वर साव, ऋषिराज मिश्रा, मुखदेव मिश्रा, जयकिशुन राम, जगदीश साव, हरिशचंद्र साहू, अवधेश गुप्ता, विनोद चंद्रवंशी, सागर दास, ददन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
