आरके पब्लिक की टीम सेमीफाइनल में

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आदित्य बिड़ला को 77 रन से हराया गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को आरके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला को […]

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आदित्य बिड़ला को 77 रन से हराया

गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को आरके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया़ क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने निर्धारित 14 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाये़ आरके पब्लिक की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सारिक ने 64 एवं आतिफ जोया ने 42 रनो का योगदान दिया़ जवाबी पारी खेलते हुए आदित्य बिड़ला की टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी़

आदित्य बिड़ला की ओर से गौरव ने सर्वाधिक 24 रन बनाये़ आरके पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने चार व सारिक ने तीन विकेट लिया़ आरके पब्लिक के खिलाड़ी सारिक खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ इस अवसर पर अतिथि के रूप में दिलीप पाठक, धनंजय सिंह, आयुष तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, रजनीश कुमार, प्रिंस सोनी, बलराम मेहता, मनोज पाठक,राहुल तिवारी, शिवम सिंह एवं नवनीत उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >