भाजपा सरकार में पूंजीपति मस्त, गरीब त्रस्त

राजद ने स्थानीय समस्याओं को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को समाहरणालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया़ धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी ने की़ इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लेकर जमीन के कागजात ऑनलाइन कराने […]

राजद ने स्थानीय समस्याओं को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया
गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को समाहरणालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया़ धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी ने की़ इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लेकर जमीन के कागजात ऑनलाइन कराने के मामले में आम लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है़ नोटबंदी से आम लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये परेशान हो रहे हैं, वहीं अंचल कार्यालय में जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन करने के मामले में 90 प्रतिशत त्रुटि होने की वजह से लोग अंचल व राजस्व कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. ये सभी नियम-कानून तुगलकी फरमान की तरह है, जिसकी गाज आम लोगों पर गिर रही है़ उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का दावा करनेवाली भाजपा सरकार में पूंजीपति पूरी तरह से हावी हो गये हैं.
जबकि गरीबों की सुननेवाला कोई नहीं है़ उन्होंने गढ़वा जिले में धान क्रय के लिये मात्र एक बाजार समिति को केंद्र बनाये जाने का भी मामला उठाते हुए कहा कि गढ़वा जिले के सभी प्रखंड स्तर पर धान क्रय केंद्र स्थापित होने चाहिए. ऐसा नहीं होने से किसान औने-पौने दाम में बिचौलियों को अपना उत्पाद बेचने को मजबूर हो रहे हैं. गांव में घूम-घूमकर बिचौलिये आठ रुपये किलो के हिसाब से धान खरीद रहे हैं.
धरना के पश्चात उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया़, जिसमें उपरोक्त के अलावा पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर एवं सर्वेक्षण कराकर वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, विधवा पेंशन से वंचित लोगों को जोड़ने, विकास कार्यों के लिये ग्राम स्तर पर नियमित आम सभा कराने तथा पंचायत स्तर पर चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की गति तीव्र करने की मांग शामिल है़
धरना को पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्ता, रणबहादुर सिंह, सुरेश केसरी, राजकुमार मधेशिया, वरूण यादव, सुनील चंद्रवंशी, अब्दुल करीम खां, सागर यादव, सूर्य नारायण यादव, दुखन चौधरी आदि ने भी विचार रखे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >