विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें

गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालय के लिए नवनियुक्त स्वयंसेवकों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया़ जिला परिषद के सभाकक्ष में स्वयंसेवकों को खुले में शौच से मुक्त अभियान सामाजिक सुरक्षा, कैशलेस अभियान, मनेरगा, इंदिरा आवास से संबंधित पूरी जानकारी दी गयी़ उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने स्वयंसेवकों से कहा कि […]

गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालय के लिए नवनियुक्त स्वयंसेवकों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया़ जिला परिषद के सभाकक्ष में स्वयंसेवकों को खुले में शौच से मुक्त अभियान सामाजिक सुरक्षा, कैशलेस अभियान, मनेरगा, इंदिरा आवास से संबंधित पूरी जानकारी दी गयी़
उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने स्वयंसेवकों से कहा कि स्वयंसेवकों को बहाल करने का जो मकसद है, उस मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी भागीदारी निभायें. सरकार की सोच काफी ऊंची है़
स्वयंसेवक पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में अपनी भागीदारी के माध्यम से परिवर्तन ला सकते हैं. बिना स्वयंसेवकों के सहयोग के शत प्रतिशत विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर पायेंगे़ डीडीसी श्री प्रसाद ने स्वयंसेवकों से गांव में चल रहे सभी तरह के विकास कार्य की पूरी जानकारी रखने की नसीहत देते हुए कहा कि जबतक पूरी जानकारी नहीं रहेगी, तबतक योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्या आती रहेगी.
उन्होंने कैशलेस अभियान एवं खुले में शौचमुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया़ उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी प्रोत्साहन राशि उनके लिए तय की गयी है, उसका ससमय भुगतान किया जायेगा़ इस अवसर पर गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार एवं सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी पीयूष कुमार ने प्रशिक्षण दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >