गढ़वा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मझिआंव थाना क्षेत्र के दलको गांव निवासी मार्कंडेय पांडेय के घर पर छापामारी कर तीन देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली तथा हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है़ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि सूचना मिला था कि मार्कंडेय पांडेय के द्वारा हथियार बनाने एवं उसकी मरम्मत करने का काम किया जाता है़ इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर छापामारी की गयी़ जिसमें अर्द्धनिर्मित पिस्तौर का बैरल एवं तीन देशी कट्टा आदि बरामद किये गये़
उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में मझिआंव के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, मेराल के थाना प्रभारी करूणा शंकर दूबे तथा जवान शामिल थे़ एसपी ने बताया कि मार्कंडेय पांडेय पूर्व में भी इस तरह के
कार्य में जेल जा चुका है़ प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, मझिआंव के थाना प्रभारी अजीत भारती, एसआइ एसडी शुक्ला, एएसआइ बीएन ओझा उपस्थित थे़
