झाविमो का किसानों की समस्याओं को लेकर धरना 26 दिसंबर को

नगरऊंटारी. चेचरिया ग्राम स्थित झाविमो कार्यालय में शुक्रवार को झाविमो कार्यकर्ताअों की बैठक सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही झाविमो किसान मोरचा का अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मोहन चंद्रवंशी का चयन किया गया. बैठक में किसानों की समस्याअों को […]

नगरऊंटारी. चेचरिया ग्राम स्थित झाविमो कार्यालय में शुक्रवार को झाविमो कार्यकर्ताअों की बैठक सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही झाविमो किसान मोरचा का अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मोहन चंद्रवंशी का चयन किया गया. बैठक में किसानों की समस्याअों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. आगामी 26 दिसंबर को पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम में नगरऊंटारी कार्यकर्ता किसान मोरचा के बैनर के साथ शामिल होंगे. बैठक में नइम खलीफा, उदय पाल, अरविंद राम, मोहन चंद्रवंशी, बुचू प्रसाद, उमाशंकर कुमार, सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >