व्यवसायियों को मिला प्रशिक्षण

गढ़वा : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा गढ़वा चेंबर व कामर्स के पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठान के संचालकों को बुधवार को कैशलेस का प्रशिक्षण दिया गया़ विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में उन्हें बताया गया कि कैशलेस के माध्यम से ही कामगारों का वेतन भुगतान करें एवं ग्राहकों के साथ-लेन-देन को इसी […]

गढ़वा : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा गढ़वा चेंबर व कामर्स के पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठान के संचालकों को बुधवार को कैशलेस का प्रशिक्षण दिया गया़ विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में उन्हें बताया गया कि कैशलेस के माध्यम से ही कामगारों का वेतन भुगतान करें एवं ग्राहकों के साथ-लेन-देन को इसी रूप में बढ़ावा दें.
इस मौके पर एसबीआइ के वित्तीय सलाहकर अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कैशलेस वर्तमान समय की आवश्यकता है़ इससे लेन-देन ससमय एवं पारदर्शी होगा़ इस मौके पर श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान का निबंधन कराने की अपील की़ इस अवसर जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा, आरके वर्मा, अशोक तिर्की, लालू प्रजापति, रामनाथ सिंह, विकास कुमार, नवनीत कुमार, कंचन साहू, मदन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >