बच्चों को पढ़ाते हैं भाड़े के शिक्षक

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत अंतर्गत नवप्राथमिक विद्यालय अमवाटोली में वहां के प्रधानाध्यापक द्वारा भाड़े के शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने का मामला प्रकाश में आया है़ नवप्रावि अमवाटोली में संजय कुमार यादव प्रधानाध्यापक है़ इस विद्यालय में करीब 150 बच्चों का नामांकन है़ मंगलवार को उक्त विद्यालय में पाया गया कि प्रधानाध्यापक […]

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत अंतर्गत नवप्राथमिक विद्यालय अमवाटोली में वहां के प्रधानाध्यापक द्वारा भाड़े के शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने का मामला प्रकाश में आया है़ नवप्रावि अमवाटोली में संजय कुमार यादव प्रधानाध्यापक है़ इस विद्यालय में करीब 150 बच्चों का नामांकन है़ मंगलवार को उक्त विद्यालय में पाया गया कि प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव विद्यालय से गायब थे और उनके स्थान पर ही गांव का ही एक युवक अजय राम बच्चों को पढ़ा रहा था़ अजय राम से पूछने पर उसने बताया कि प्रधानाध्यापक अपने निजी कार्य से आये दिन बाहर जाते रहते हैं. उन्होंने अपने अनुपस्थिति में उसे ही पढ़ाने के लिए कहा है़
इसलिए उनके नहीं रहने पर वह बच्चों को पढ़ाने का काम करता है़ इस संबंध में विद्यालय की रसोइया कौशल्या देवी ने कहा कि अजय राम से बच्चों को पढ़ाने के एवज में प्रधानाध्यापक पैसा देते हैं. विद्यालय में पढ़नेवाले महेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजीत, विवेक, जितेंद्र, दिनेश, विकास, पंकज, अनिल आदि बच्चों ने बताया कि उन लोगों को अक्सर अजय राम ही पढ़ाते हैं. बच्चों ने मध्याह्न भोजन में अंडा एवं फल नहीं मिलने तथा मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायत की़ इस विद्यालय का नया भवन शिक्षक की देखभाल के अभाव में पशु का बसेरा बनकर रह गया है़
उक्त भवन में पढ़ाई के बदले गाय, भैंस अथवा बकरी बांधे जाते हैं. विदित हो कि इसी प्रखंड के कैलान पंचायत के करमाही उत्क्रमित विद्यालय में शिक्षक के बदले एक छात्र द्वारा ही विद्यालय में शिक्षण कार्य करने का मामला प्रकाश में आया था़
इसकी मीडिया में खबर आने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है़ इस संबंध में पूछे जाने पर बीइइओ कौशल किशोर चौबे ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >