प्रदर्शन में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल थे.
गढ़वा : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएस का घेराव किया गया़ इस दौरान एएनएम व जीएनएम ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया.
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत काफी संख्या में जुटे एएनएम ने अपनी मांगों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र सीएस को सौंपा़ इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि उनसे सरकार काम ले रही है, लेकिन उन्हें न तो उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही उनके स्थायीकरण या समायोजन की दिशा में सरकार सोच रही है़
आंदोलन के पश्चात मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में 10 साल से अनुबंध पर कार्यरत 4856 एएनएम एवं 507 जीएनएम का नियमितिकरण करने या समायोजन करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है़ इसके अलावा वर्ष 2014-15 में राज्य सरकार द्वारा जिस आधार पर प्रशिक्षित अनुबंधकर्मी, जिसमें एएनएम व जीएनएम भी शामिल हैं का समायोजन व नियमितिकरण किया गया है, उसी आधार पर भी शेष का भी करने, नियमितिकरण होने तक किसी भी प्रकार की बहाली पर रोक लगाने व उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में समान काम व समान वेतन की तर्ज पर क्रमश: 25000 व 35000 रुपये मानदेय का भुगतान करने की मांग रखी गयी़ इस अवसर पर ऊषा कुमारी, दशमी नाग, मंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, सम्मा बानो, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका कुमार, कुमारी कंचना सहित अन्य लोग शामिल हैं.
