गढ़वा. जननायक पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के अध्यक्ष गौतम ऋषि की अध्यक्षता में स्थानीय गोविंद उवि के मैदान में चीन द्वारा पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने से रोकने व ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी के पानी को रोकने के प्रतिरोध में चाइनीज उत्पादों को जला कर विरोध किया़ इसके बाद चीन निर्मित उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ ली़ इस मौके पर श्रीरामधर दुबे ने कहा कि आज पाकिस्तान को सबसे ज्यादा हथियार का निर्यात करने वाला देश चीन है़ चीन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने के फेर में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रहा है़
मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के व्यापारियों व नागरिकों को चाइनीज उत्पादों को बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाना चाहिए. इस मौके पर राजन तिवारी, संजय तिवारी, शशिकांत तिवारी, डॉ कुलदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत के स्थायी सदस्यता पर भी चीन ने विरोध किया था. इस अवसर पर दिगेश कुमार, चुन्नू सिंह, पिंकी भानू, रिंकी भानू, धरू सिंह, दामोदर राम, फुलचंद विश्वकर्मा, ध्रुव राज, बबलू दुबे, भीम सिंह, रविकांत दुबे, संजय कुमार, दामोदर प्रसाद गुप्ता, नमस्कार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
