युवा पीढ़ी ही रोक सकती है अपराध

एनएसएस सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज इकाई द्वारा असंगठित अपराध पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा : सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा करमडीह गांव में आयोजित विशेष शिविर में बुधवार को असंगठित अपराध विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी […]

एनएसएस सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज इकाई द्वारा असंगठित अपराध पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
गढ़वा : सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा करमडीह गांव में आयोजित विशेष शिविर में बुधवार को असंगठित अपराध विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी अपराध पर नियंत्रण के लिए सबसे सार्थक हथियार है़
एनएसएस इकाई युवाओं को आईकॉन बना कर अपराध सहित समाज के अन्य बुराइयों के खिलाफ जो जंग छेड़ा है, उसका परिणाम सुखद होगा़ उन्होंने कहा कि शोषण के खिलाफ उत्पन्न अपराध से कई जानें जा चुकी हैं. डायन-भूत के बहाने कइयों का गला घोंट दिया गया है़ असंगठित अपराध में उन्होंने गढ़वा को जलते हुए देखा है़
एनएसएस ने ऐसे अपराध के खिलाफ गांव में जागरूकता अभियान चलाकर एक सार्थक परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया है़ थाना प्रभारी ने कहा कि मानसिक रूप से विकृत लोगों में सुधार संभव नहीं है.असंगठित अपराध से फायदा बहुत कम ही लोगों को होता है, जबकि नुकसान लाखों को हो जाता है़ इसके रोकथाम के लिये बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा़ युवा में वह शक्ति है कि वह अपराध को रोक सकते हैं.
प्रो मिथिलेश चौबे ने कहा कि अपराध को समाप्त करने के लिये शिक्षित होना चाहिए, लेकिन विडंबना है कि हम केवल साक्षर हो रहे हैं. प्रो संजय केसरी ने कहा कि अचेतन मस्तिष्क द्वारा किया गया अपराध ही असंगठित अपराध की श्रेणी में आता है़
कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी प्रो उमेश सहाय, प्रो परवेज आलम, केवी अंसारी, ब्रजेश सिंह, पूर्व मुखिया सुदर्शन महतो, रामप्रसाद महतो, एनएसएस स्वयंसेवक नितिश दुबे, अफरोज, विकास, सनोज ,राजा, राहुल, रूबी, प्रतिमा, सोनम, पूनम, गायत्री आदि उपस्थित थे़ कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी प्रो धनंजय सिंह व धन्यवादज्ञापन प्रो अर्जुन मेहता ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >