गोदरमाना : झारखंड तथा छत्तीसगढ़ की सीमा को बांटनेवाली कनहर नदी में मछली मार रहे रामानुजगंज निवासी की हरिशंकर भुइंहर की मौत हो गयी़ यद्यपि पानी में गिरने के बाद उसके साथी उसे पानी से सकुशल निकलने के लिए करीब एक-डेढ घंटे तक इंतजार किये़
जब हरिशंकर नहीं निकला, तो उन्होंने आसपास हल्ला कर लोगों को जानकारी दी़ लोगों ने उसके शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी लोग शव निकालने में असफल रहे़ विदित हो कि दो साल पहले भी कनहर नदी के पलटन घाट में एक बच्चे के डूब कर मौत हो गयी थी़ उसका शव पुलिस लगातार 15 दिन तक ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी शव को नहीं निकाला जा सका़
