खुले में शौच से मुक्त हुआ वार्ड नंबर 13

गढ़वा : गांधी जायंती व लाल बाहादुर शास्त्री की जयंती पर गढ़वा नगर परिषद ने वार्ड नंबर 13 को खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा अध्यक्ष पिंकी केसरी व कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव ने की़ इस उपलब्धि पर वार्ड 13 से गौरव यात्रा निकाल कर पूरे वार्ड में भ्रमण किया. इस अवसर पर […]

गढ़वा : गांधी जायंती व लाल बाहादुर शास्त्री की जयंती पर गढ़वा नगर परिषद ने वार्ड नंबर 13 को खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा अध्यक्ष पिंकी केसरी व कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव ने की़ इस उपलब्धि पर वार्ड 13 से गौरव यात्रा निकाल कर पूरे वार्ड में भ्रमण किया.
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन गढ़वा नगर परिषद व शहर के लिए गर्व की बात है कि वार्ड नंबर 13 खुले में शौच से मुक्त हुआ है़ इसके लिए वार्ड 13 की जनता बधाई की पात्र है़ उन्होंने कहा कि वार्ड 13 अन्य वार्डों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और शीघ्र ही अन्य वार्ड को भी खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा़ आज दो- दो विभूतियों के जयंती पर वार्ड 13 की जनता की ओर से तोहफा है़
श्रीमती केसरी ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद को खुले में शौच से मुक्त कराने के प्रति वे संकल्पित है़ं साथ ही वे गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की जनता से अपील करती हैं कि जिन घरों में शौचालय नहीं है, वे नगर परिषद से संपर्क कर शौचालय का निर्माण करा लें. इसके लिए 12 हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है़ शौचालय का निर्माण करा कर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में सहयेाग करें तथा गढ़वा शहर को खुले में शौच से मुक्त करने में अपनी सहभागिता निभायें. इस अवसर पर वार्ड 13 के पार्षद पूनम चंद्र कांस्यकार, 12 की मीरा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सिटी मैनेजर संजीत साहू, मो नजीबुल्लाह, सामुदायिक संगठनकर्ता अमित पांडेय सहित काफी संख्या में वार्ड 13 की जनता उपस्थित थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >