फिर बह गया दानरो नदी का डायवर्सन

एक बड़ी आबादी पुन: आवागमन से कटी जिला मुख्यालय को चिनिया रोड से जोड़ता है डायवर्सन गढ़वा : गढ़वा जिले में पिछले तीन दिनों सें हो रही लगातार बारिश में एक बार पुन: जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है़ जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर दानरो नदी पर बना डायवर्सन के ऊपर से पानी गुजरने के […]

एक बड़ी आबादी पुन: आवागमन से कटी
जिला मुख्यालय को चिनिया रोड से जोड़ता है डायवर्सन
गढ़वा : गढ़वा जिले में पिछले तीन दिनों सें हो रही लगातार बारिश में एक बार पुन: जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है़ जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर दानरो नदी पर बना डायवर्सन के ऊपर से पानी गुजरने के कारण यह डायवर्सन पुन: कई जगह टूट गया है़ इसके कारण इस मार्ग पर पुन: आवागमन ठप हो गया है़ उस पार के लोगों को शहर में आने के लिए जाटा-सहिजना मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है़ उक्त मार्ग कच्चा एवं जर्जर होने एवं मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़
इधर कल्याणपुर डायवर्सन के बह जाने के बाद इस मार्ग से पैदल पार होना भी मुश्किल हो गया है़ सुबह में इस डायवर्सन से होकर पार होने के दौरान दो मवेशी गह गये. इसमें एक गाय एवं एक भैंस शामिल हैं. दोनों का शव टूटे हुए पुल में फंसा हुआ था़ आवागमन बंद होने से विशेष कर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में पढ़नेवाली छात्राओं एवं इंदिरा सिंह बीएड के विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ गौरतलब है कि दानरो नदी पुल टूटने के बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा चिनिया रोड में आवागमन चालू रखने के लिये अस्थायी डायवर्सन बनाया गया है, लेकिन यह आठ दिनों के भीतर दो बार टूट गया़ इस संबंध में विभाग का कहना है कि यह अस्थायी डायवर्सन है़ जब-जब नदी में पानी बढ़ेगा, डायवर्सन की यही स्थिति होती रहेगी़ जब नये पुल का टेंडर हो जायेगा, तो संबंधित संवेदक द्वारा स्थायी डायवर्सन का निर्माण कराया जायेगा़
पंचायत को पहल करनी चाहिए : डीडीसी
कल्याणपुर दानरो नदी पुल का डायवर्सन बहने एवं आवागमन ठप हो जाने के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि ऐसी आपात स्थिति में पंचायत को पहल करनी चाहिए. पंचायत में 14वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध है़ ऐसी राशि का उपयोग ऐसे आपातकाल स्थिति में मुखिया को करनी चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो़ उन्होंने एक बड़ी आबादी का बरसात में आवागमन से वंचित होने पर चिंता व्यक्त की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >