पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा के कार्यान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सुदृढ़ करने व मार्गदर्शिका से अवगत कराने के लिए प्रखंड के हलिवंता कला, कुंबाखुर्द, विलासपुर पर गरबांध पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ हो गया.प्रशिक्षक सीएफटी के प्रखंड प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा के कार्यान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सुदृढ़ करने व मार्गदर्शिका से अवगत कराने के लिए प्रखंड के हलिवंता कला, कुंबाखुर्द, विलासपुर पर गरबांध पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ हो गया.प्रशिक्षक सीएफटी के प्रखंड प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने मनरेगा क्या है, मनरेगा की जरूरत क्यों पड़ी, इसका कार्यान्वयन कैसे किया जाता है, स्थल चयन, करने, मास्टररोल भरने तथा मनरेगा कार्यों का अनुश्रवण कैसे किया जाये पर विस्तार से जानकारी दी. श्री सिंह ने मनरेगा की बिंदुवार जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया. प्रशिक्षण में बीपीअो रविशंकर सिंह, मुखिया सोहन उरांव, पंकज प्रताप देव, कृष्ण कुमार गुप्ता, सहित सभी चारो पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >