नगरऊंटारी : थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिहा खुर्द निवासी बाल गोविंद उरांव की नाबालिग पुत्री रीमा कुमारी(16) को पुलिस ने गांव के ही रामगति राम के घर से बरामद कर लिया. रीमा 19 सितंबर से लापता थी. रीमा ने पिता बालगोविंद उरांव ने अपनी पुत्री के गायब होने के संबंध में आवेदन दिया था. उसने बताया कि रीमा 18 सितंबर को लकड़ी लाने जंगल गयी थी.
लेकिन वह घर नहीं लौटी. रविवार को बालगोविंद को जानकारी मिली थी कि रामगति राम ने अपने माता-पिता के साथ मिल कर उनकी पुत्री का अपहरण कर अपने घर में रखा है. जब बालगोविंद उरांव अन्य ग्रामीणों के साथ रागति के घर पहुंचा, तो वे लोग उसे गाली देने लगे. इसके बाद बालगोविंद ने पुलिस को सूचना दिया. सूचना पर त्वरित करते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामगति के घर से रीमा को बरामद कर लिया तथा मुख्य आरोपी रामगति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 286-16 में 353, 365 भादवि के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया है.
