हम जियेंगे और मरेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...

उड़ी के शहीदों के सम्मान में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हर व्यक्ति में अपने देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा होना चाहिए : कमांडेंट गढ़वा : स्थानीय न्यूज चैनल की ओर से जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमला में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन […]

उड़ी के शहीदों के सम्मान में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
हर व्यक्ति में अपने देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा होना चाहिए : कमांडेंट
गढ़वा : स्थानीय न्यूज चैनल की ओर से जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमला में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ नवादा मोड़ स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के परिसर में कार्यक्रम का उदघाटन सीआरपीएफ के कमांडेंट कैलाश आर्य ने किया़ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर इंसान में अपने देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा होना चाहिए. किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति पूरी ईमानदारी से काम करे, तो वह भी एक प्रकार की देश सेवा है़
डिप्टी कमांडेंट बीके पाठक ने कहा कि देश सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है़ कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट डॉ शंकर चाहर, व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विनोद तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, विजय केसरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये़
देशभक्ति गीतों से भावुक हुए श्रोता : श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कृति ने ए मेरे वतन के लोगों… गीत प्रस्तुत की. वहीं विजय प्रताप देव ने देखो वीर जवानों…, कमलेश सिन्हा ने कर चले हम फिदा…, उमेश विश्वकर्मा और गोपाल कश्यप ने संदेशे आते हैं…,
सुधांशु कुमार ने ऐ मेरे प्यारे वतन… गीत प्रस्तुत की़ इन गीतों से श्रोता काफी भावुक दिखे़ वहीं गोपाल कश्यप, संध्या, दीपमाला, दीपिका एंड ग्रुप ने तू मेरा करमा, तू मेरा धरमा गीत गाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया़ मौके पर बीएसकेडी के संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद, निदेशक संजय सोनी, विकास कुमार, चुनमुन, अभय गुप्ता, निलेश, विकास सिंह, प्रवीण कमलापुरी, मनोज केसरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़ कार्यक्रम का निर्देशन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी तथा संचालन कमलेश सिन्हा ने किया़ वहीं तलाश टीवी के निदेशक सुनील कुमार की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >