झारखंड ने यूपी को 4-0 से हराया

गढ़वा : स्थानीय बालिका मवि के मैदान में रविवार को मनोज सिंह उफ छोटन सिंह व स्व़ जीतू राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी व राकेश पाल ने संयुक्त रूप से किया़ उदघाटन मैच में बरडीहा (झारखंड) की टीम ने हिंडाल्को (उत्तर प्रदेश) की […]

गढ़वा : स्थानीय बालिका मवि के मैदान में रविवार को मनोज सिंह उफ छोटन सिंह व स्व़ जीतू राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी व राकेश पाल ने संयुक्त रूप से किया़ उदघाटन मैच में बरडीहा (झारखंड) की टीम ने हिंडाल्को (उत्तर प्रदेश) की टीम को 4-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया़ इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल हमारे देश का सबसे प्राचीन खेल है़
साथ ही यह काफी लोकप्रिय भी है़ दिवंगत छोटन सिंह व जीतू राम ने फुटबॉल के क्षेत्र में अल्प समय में ही काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है़ मैच के बाद बरडीहा के खिलाड़ी मुकेश कुमार को राकेश पाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. यूपी की टीम को दिवंगत छोटन सिंह के बड़े भई नवल सिंह ने पुरस्कार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >