ग्रामीणों ने ली शराबबंदी की शपथ

केतार. ताली गांव में शराबबंदी को लेकर मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने अपने गांव में शराबबंदी की शपथ ली. महिलाओं ने कहा कि शराब से सभी तरह की हानि है. बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बना कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. साथ […]

केतार. ताली गांव में शराबबंदी को लेकर मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने अपने गांव में शराबबंदी की शपथ ली. महिलाओं ने कहा कि शराब से सभी तरह की हानि है.
बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बना कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. साथ ही शराबी पतियों से पूरा परिवार तबाह रहता है. अब ताली गांव में शराब बनाना व बेचने वालों की खैर नहीं होगी. वहीं मुखिया संगीता देवी ने कहा कि केवल ताली ही नहीं, पूरे मुकुंदपुर पंचायत को शराब मुक्त कराने के लिए जागरूकता निकाली जायेगी. मौके पर मालती देवी, उषा देवी, चंद्रावती देवी, रीता कुंवर, चंपा देवी, ललिता देवी, फुलकुमारी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >