पारा शिक्षकों ने जुलूस निकाला

नगरऊंटारी : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 19 सितंबर से प्रखंड के विभिन्न विद्यालय कार्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस संबंध में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में पारा शिक्षकों की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव की अध्यक्षता में हुई. […]

नगरऊंटारी : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 19 सितंबर से प्रखंड के विभिन्न विद्यालय कार्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस संबंध में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में पारा शिक्षकों की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सभी पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थ नमें हड़तान में जाने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए बरकत हुसैन ने कहा कि सरकार जब तक उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सभी पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के रूप में समायोजन नहीं करती है, हम सभी पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे. राजेश पांडेय ने कहा कि इस बार पारा शिक्षक आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है. प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या कुमारी ने कहा कि सरकार हमेशा पारा शिक्षकों के साथ छल करती रही है. सरकार द्वारा हुए समझौते को भी लागू नहीं किया गया.
प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव ने कहा कि झारखंड के पारा शिक्षकों को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर टेट की परीक्षा की अनिवार्यता से छूट देते हुए सरकारी शिक्षक के पद पर समायोजित करे झारखंड के लगभग 7000 अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को अविलंब प्रशिक्षित कराये, रसोइया का मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ अध्यक्ष व संयोजिका के लिए भी मानदेय की व्यवस्था किया जाये. ये मांगें जब तक पूरी नहीं होगीं हड़ताल जारी रहेगी. बैठक के बाद पारा शिक्षकों ने जुलूस निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >