सांसद वीडी राम ने बताया कि
उनके प्रयास से मिली सफलता, छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
गढ़वा : पलामूं के सांसद वीडी राम के प्रयास से गढ़वा जिले के 10 उत्क्रमित उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा प्राप्त हुआ है़ सांसद वीडी राम ने राज्य के माध्यमिक शिक्षा सचिव मनीष रंजन से मिलने के बाद शुक्रवार को प्रभात खबर को इसकी जानकारी दी. सांसद श्री राम ने बताया कि गढ़वा के जिन 10 उत्क्रमित विद्यालयों को प्लस टू के दर्जा मिलने से वैसे गरीब छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिलेगी.
जो शहर में रह कर ऊंची शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते थे़ आर्थिक अभाव में अधिकतर गरीब छात्र-छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाते थे़ इसे लेकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई अभिभावकों ने उनसे इसकी मांग की थी़ उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को प्लस टू उवि का दर्जा मिला है वह सुदूर इलाकों में पड़ता है़ इसके लिए वे शिक्षा सचिव व राज्य सरकार को बधाई देते है़ं
श्री राम ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि गढ़वा जिले के सुदूर गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है़ इसी उद्देश्य से लगातार वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रहे है़ं शिक्षा सचिव से मिलनेवालों में सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार पांडेय व शशिकांत चौबे उपस्थित थे़
जिन विद्यालयों को प्लस टू उवि का दर्जा मिला : उत्क्रमित उवि बरडीहा, परियोजना उवि बरगड़, उवि फकरीडीह, भंडरिया, उवि पिपरीकला विशुनपुरा, उवि चिनिया, उवि परसोडीह, केतार, उवि बैरिया, रमकंडा, स्त्रोन्नत उवि बुलका, रमना, उर्दु मवि बांदू-चुतरू एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीरबल, सगमा प्रखंड का नाम शामिल है़
