एक सप्ताह के अंदर बच्चों का आधार कार्ड बनायें

गढ़वा : समाज कल्याण पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने जिले भर के सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की़ बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों के आधार सीडिंग की समीक्षा की गयी़ इस दौरान बताया गया कि 80 प्रतिशत बच्चों का आधार सीडिंग कर दिया गया है़ श्रीमती मिश्रा ने 20 प्रतिशत छूटे हुए […]

गढ़वा : समाज कल्याण पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने जिले भर के सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की़ बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों के आधार सीडिंग की समीक्षा की गयी़ इस दौरान बताया गया कि 80 प्रतिशत बच्चों का आधार सीडिंग कर दिया गया है़

श्रीमती मिश्रा ने 20 प्रतिशत छूटे हुए बच्चों का आधार सीडिंग एक सप्ताह में करने के निर्देश दिये़ इसके अलावा सहिया एवं सेविकाओं के बीच समन्वय स्थापित कर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के निर्देश दिये गये़ गांवों में वैसे बच्चों को ढूंढ़ने का निर्देश दिया गया, जो कुपोषित हैं और संसाधन विहीन हैं. ऐसे बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भरती कराने तथा कुपोषण से मुक्त होने तक देखरेख में इलाज कराने को कहा गया़ जिले में वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची बनाकर जमा करने को कहा गया, जिनके मरम्मत की आवश्यकता है़ गांवों में विकलांगता पेंशन से वंचित नि:शक्तों से आवेदन लेने के निर्देश दिये गये़

सात पर्यवेक्षिकाओं से कारणपृच्छा : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने जिले के सात पर्यवेक्षिकाओं से कारणपृच्छा की है़ जबकि भंडरिया के पर्यवेक्षिका लीलावती कुमारी के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया गया है़ आधार सीडिंग लक्ष्य को प्राप्त नहीं करने पर लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गयी है़

जिन पर्यवेक्षिकाओं से कारण पृच्छा की गयी है, उनमें रंका की ऊषा सिंह, धुरकी संध्या रानी, मेराल की प्रभा देवी, मझिआंव सुमंत देवी, नगरउंटारी की पूर्णिमा कुमारी, भवनाथपुर की संध्या देवी एवं गढ़वा की प्रतिमा कुमारी के नाम शामिल हैं. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार आधार सीडिंग को लेकर काफी गंभीर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >