दो महीने से राशन नहीं देने का आरोप

गढ़वा : मेराल प्रखंड के लखया गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर राशन वितरण कराने की मांग की है़ 65 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि उन्हें दो महीने से खाद्यान्न व केरोसिन नहीं दिया गया है़ जबकि दोनों महीने का उठाव अगस्त महीने में ही कर लिया गया है़ […]

गढ़वा : मेराल प्रखंड के लखया गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर राशन वितरण कराने की मांग की है़ 65 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि उन्हें दो महीने से खाद्यान्न व केरोसिन नहीं दिया गया है़ जबकि दोनों महीने का उठाव अगस्त महीने में ही कर लिया गया है़
इस संबंध में जब डीलर से पूछा जाता है तो वह बायोमेट्रिक मशीन के सही नहीं रहने का बहाना बनाकर राशन देने से इनकार कर देते हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि खाद्यान्न नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है आवेदन में श्याम लाल ठाकुर, कपिलदेव, गणेश चौधरी, सगुनी, राजेंद्र राम, लखन मिस्त्री, पारस राम, श्यामसुंदर पासवान, बिहारी राम, सुखबीर चौधरी आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >