दुष्कर्म पीड़िता दिव्यांग बनी मां, न्याय की गुहार

पंचायत बुला कर न्याय की मांग की, पर नहीं मिला इंसाफ रंका : रमकंडा की एक दिव्यांग बिन ब्याही मां बन गयी है़ उसने इस संबंध में अपने पड़ोस के ही एक युवक पर उसके साथ जबरन दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है़ युवती के मुताबिक उसके माता-पिता दूसरे राज्य में ईंट-भट्ठा में […]

पंचायत बुला कर न्याय की मांग की, पर नहीं मिला इंसाफ
रंका : रमकंडा की एक दिव्यांग बिन ब्याही मां बन गयी है़ उसने इस संबंध में अपने पड़ोस के ही एक युवक पर उसके साथ जबरन दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है़ युवती के मुताबिक उसके माता-पिता दूसरे राज्य में ईंट-भट्ठा में मजदूरी करते हैं. जब वह घर में अकेली थी, तब उसका पड़ोसी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया़ इस घटना की जानकारी उसने पड़ोस के लोगों को दी़ परंतु गरीब एवं असहाय होने केकारण उसकी बात पर किसी ने कोई तवज्जो नहीं दिया़ इस बीच वह गर्भवती हो गयी़ एक सप्ताह पूर्व उसे एक लड़का हुआ है़
इसके बाद उसने गांव में पंचायत बुलाकर बताया कि यह पड़ोसी का लड़का है़ युवती ने कहा कि युवक के दबंग होने के कारण पंचायत के लोगों ने उसकी बात को अनसुनी कर दी. इसके बाद से वह परेशान है़ वह न्याय के लिये लोगों से गुहार लगा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >