झाविमो ने जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया
गढ़वा : झारखंड विकास मोरचा के जिला कमेटी की ओर से शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस नवादा मोड़ स्थित जिला कार्यालय में मनाया गया़ जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी़ इस अवसर पर बोलते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जगदेव बाबू आजीवन गरीब-शोषित समाज के हक की लड़ाई लड़ते रहे़ उन्हें गरीबों से अपार प्रेम व स्नेह था़ साल 1974 में गोली मार कर उनकी हत्या कर आवाज को बंद करने की कोशिश की गयी़ लेकिन जगदेव बाबू द्वारा उठायी गयी आवाज को बंद नहीं होने दिया जायेगा़
इस अवसर पर झाविमो युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मो नेसार ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीडीओ राजेंद्र प्रसाद केसरी, रामसागर मेहता, प्रदीप कुशवाहा, बसंत पासवान, कमलेश भुइंहर, रामलाल भुइंहर, फैयाजुद्दीन अंसारी, रामप्रवेश बिंद, अरुण चंद्रवंशी, सत्येंद्र मेहता, लक्ष्मण राम, बलराम मेहता, सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
जगदेश प्रसाद को श्रद्धांजलि: गढ़वा जिला कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में सोमवार को मेराल प्रखंड के अरंगी गांव में शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस मनाया गया. इसकी शुरुआत कुशवाहा समाज के लोगों ने जगदेश प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया़
इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गयी़ साथ ही जगदेश प्रसाद के विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया़ इस मौके पर माले के कालीचरण मेहता, उदय कुमार कुशवाहा, रामसागर मेहता, शिवशंकर मेहता, रामजन्म प्रसाद, सत्येंद्र मेहता, अवधेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, रामचंद्र महतो, बलदेव शरण महतो, अशोक महतो, रामपवन दास, राजेश्वर मेहता, लव कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, बैजनाथ महतो, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार अन्य लोग उपस्थित थे़
