इंटरनेट फेल, एक माह से निबंधन ठप

नगरऊंटारी. अनुमंडल मुख्यालय में झारनेट फेल रहने के कारण निबंधन का कार्य विगत एक माह से ठप हो गया है. निबंधन कार्य ठप रहने के कारण भूमि का निबंधन करानेवाले को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस संबंध में नगरऊंटारी ताइद संघ के लोगों ने एसडीअो सह निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार साह […]

नगरऊंटारी. अनुमंडल मुख्यालय में झारनेट फेल रहने के कारण निबंधन का कार्य विगत एक माह से ठप हो गया है. निबंधन कार्य ठप रहने के कारण भूमि का निबंधन करानेवाले को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस संबंध में नगरऊंटारी ताइद संघ के लोगों ने एसडीअो सह निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार साह से मुलाकात कर झारनेट शीघ्र ठीक कराने की मांग की है.
निबंधन कार्य ठप रहने से लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. नगरऊंटारी में बीएसएनएल सेवा ठप रहने से निबंधन कार्य समय-समय पर बाधित होते रहता है. झारनेट को ठीक करने के लिए लिखित पत्र भी विभाग के अधिकारी को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >