15 तक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन : केसरी

15 तक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन : केसरीचेचरिया पंचायत के मुखिया सहित दो सहायक अभियंता, एक कनीय अभियंता व कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांगफोटो -प्रेसवार्ता के बाद योजना दिलाते पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी व अन्य.नगरऊंटारी. बिना कार्य कराये राशि निकासी के मामले में चेचरिया पंचायत के मुखिया अजय कुमार […]

15 तक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन : केसरीचेचरिया पंचायत के मुखिया सहित दो सहायक अभियंता, एक कनीय अभियंता व कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांगफोटो -प्रेसवार्ता के बाद योजना दिलाते पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी व अन्य.नगरऊंटारी. बिना कार्य कराये राशि निकासी के मामले में चेचरिया पंचायत के मुखिया अजय कुमार सहित दो सहायक अभियंता, एक कनीय अभियंता व कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध यदि 15 सितंबर तक बीडीअो ने कार्रवाई नहीं की, तो बाध्य होकर झाविमो इस प्रकरण में ऊपर से कार्रवाई कराने के लिए विवश होगा. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी ने रविवार को चेचरिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि योजना संख्या 5/2014-15, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पीसीसी पथ निर्माण एवं योजना संख्या 6/2015-16, 13वें वित्त आयोग से नाली सफाई व पटिया निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती. योजना संख्या छह में बिना कार्य कराये राशि की निकासी कर ली गयी तथा योजना संख्या 5 में 20 प्रतिशत कार्य धरातल पर करा कर खानापूर्ति कर पूरी राशि निकाल ली. श्री केसरी ने कहा कि दोनों योजनाअों की कुल राशि सात सितंबर 2015 को ही निकासी कर ली गयी, जबकि इसकी शिकायत 24 अगस्त 2016 को बीडीअो व उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में दिया गया था. शिकायत के दो दिन बाद भी बीडीअो योजना स्थल को देखने तक नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को लिखित आवेदन के साथ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बीडीअो से मिल कर शंका व्यक्त की थी कि खानापूर्ति कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जा सकता है. बीडीअो ने तत्काल कनीय अभियंता अरुण कुमार देव को जांच का आदेश दिया. श्री केशरी ने कहा कि इसी बीच 30 अगस्त को सुनसान देख कर साक्ष्य मिटाने के लिए 28 फीट 10 पीस पटिया 17 इंच चौड़ा एवं 2.5 इंच मोटा बिल्कुल घटिया पटिया मुखिया ने रात के अंधेरे में बिछा दिया. उन्होंने कहा कि आज तक राशि घोटाले की जांच किसी से नहीं कराया गया और न प्राथमिकी दर्ज की गयी. श्री केसरी ने कहा कि चेचरिया पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने कनीय अभियंता संजय मुंडा पर दबाव बना कर फाइनल मापी पुस्तिका बनवाया. मुखिया ने कहा कि दोनों योजना पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नाम से चिह्नित है. वे मेरा चाचा हैं. चेक तो हमें ही काटना है. श्री केसरी ने कहा कि यह बात संजय मुंडा सहायक अभियंता, लक्ष्मण मुर्मू व महेश प्रसाद तथा कार्यपालक अभियंता छठू तिग्गा पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. प्रेसवार्ता में सीताराम जायसवाल, उमाशंकर प्रसाद, नइम खलिफा, दिनेश विश्वकर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >