एक माह से ठप है निबंधन कार्यनगरऊंटारी. अनुमंडल मुख्यालय में झारनेट फेल रहने के कारण निबंधन का कार्य विगत एक माह से ठप हो गया है. निबंधन कार्य ठप रहने के कारण भूमि का निबंधन करानेवाले को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस संबंध में नगरऊंटारी ताइद संघ के लोगों ने एसडीअो सह निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार साह से मुलाकात कर झारनेट शीघ्र ठीक कराने की मांग की है. निबंधन कार्य ठप रहने से लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. नगरऊंटारी में बीएसएनएल सेवा ठप रहने से निबंधन कार्य समय-समय पर बाधित होते रहता है. झारनेट को ठीक करने के लिए लिखित पत्र भी विभाग के अधिकारी को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है.
एक माह से ठप है निबंधन कार्य
एक माह से ठप है निबंधन कार्यनगरऊंटारी. अनुमंडल मुख्यालय में झारनेट फेल रहने के कारण निबंधन का कार्य विगत एक माह से ठप हो गया है. निबंधन कार्य ठप रहने के कारण भूमि का निबंधन करानेवाले को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस संबंध में नगरऊंटारी ताइद संघ के लोगों ने एसडीअो […]
