राशन की कालाबाजारी की जांच

कांडी : कांडी प्रखंड के महुली पासवान टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पूनम देवी ने नौ बोरा चावल की कालाबाजारी किये जाने के मामले की जांच की बीडीओ सह सीडीपीओ गुलाम समदानी ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच की़ जांच के दौरान आरोप सही पाया गया़ विदित हो कि पिछले 25 अगस्त को […]

कांडी : कांडी प्रखंड के महुली पासवान टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पूनम देवी ने नौ बोरा चावल की कालाबाजारी किये जाने के मामले की जांच की बीडीओ सह सीडीपीओ गुलाम समदानी ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच की़ जांच के दौरान आरोप सही पाया गया़ विदित हो कि पिछले 25 अगस्त को ग्रामीणों ने महुली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पर एक कमांडर गाड़ी से आंगनबाड़ी केंद्र का नौ बोरा चावल गढ़वा भेजते हुए पकड़ा था़

ग्रामीणों ने इसके लिए 10 किमी तक उक्त कमांडर गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ा था़ मामले की जांच में आये सीडीपीओ सह बीडीओ को ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि यह आंगनबाड़ी केंद्र कभी नहीं खुलता़ उन्होंने सीडीपीओ से सेविका पूनम देवी पर बरखास्त कर नयी सेविका का चयन करने की मांग की़

इस पर गुलाम समदानी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया़ उन्होंने कहा कि वे इस आंगनबाड़ी केंद्र को रद्द करने के लिए जिला को अनुशंसा करेंगे़ मौके पर पंचायत की मुखिया मीना देवी, अरूण कुमार सिंह, प्रमुख ज्ञांति देवी, वार्ड सदस्य रामेश्वर राम, सुरेंद्र पासवान, फागु राम, श्रवण राम, लखन राम, सुदर्शन राम, सीता राम, बिकाउ राम, कमलेश राम, अखिलेश राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >