50 मरीजों की जांच की गयी

गढ़वा : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से स्वयंसेवी संगठन जनसहयोग केंद्र द्वारा मंगलवार को बाना महुआ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया़ उक्त शिविर में डॉ आलोक कुमार चौबे के द्वारा 50 व्यक्तियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा एवं आवश्यक परामर्श दिया गया़ शिविर में सरदी, खांसी, मौसमी बुखार, […]

गढ़वा : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से स्वयंसेवी संगठन जनसहयोग केंद्र द्वारा मंगलवार को बाना महुआ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया़ उक्त शिविर में डॉ आलोक कुमार चौबे के द्वारा 50 व्यक्तियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा एवं आवश्यक परामर्श दिया गया़ शिविर में सरदी, खांसी, मौसमी बुखार, मलेरिया आदि की दवा दी गयी साथ ही एचआइवी एड्स की जांच के लिए रक्त जांच की गयी.
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक आनंद मोहन चौबे के द्वारा उपस्थित लोगों को एड्स बीमारी से बचाव व उसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया़ इस अवसर पर परामर्शदात्री सुमन कुमारी सहित जन सहयोग केंद्र से जुड़े काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >