रक्तदान कर एक बच्ची समेत तीन महिला की जान बचायी

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में चार यूनिट रक्तदान किया गया गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार की रात चार यूनिट रक्तदान कर एक बच्ची के साथ-साथ तीन महिलाओं की जान बचायी गयी़ रक्तदान करनेवालो में अरविंद शर्मा, मुजफर हुसैन,गोपाल सिंह एवं मदन […]

जायंट्स ग्रुप ऑफ
गढ़वा आस्था के तत्वावधान में चार यूनिट रक्तदान किया गया
गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार की रात चार यूनिट रक्तदान कर एक बच्ची के साथ-साथ तीन महिलाओं की जान बचायी गयी़ रक्तदान करनेवालो में अरविंद शर्मा, मुजफर हुसैन,गोपाल सिंह एवं मदन राम का नाम शामिल है़
जायंट्स के उत्तम जायसवाल व अमित शर्मा ने बताया कि आस्था अपने गठन के बाद से लगातार जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन कर रही है़ यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा और जरूरतमंदो को खून उपलब्ध कराने में आस्था सदैव तत्पर रहेगा़ इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार, उत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता, डीए आशीष गुप्ता, डीएफ दीपक रौनियार,पीआरओ अमित शर्मा, निदेशक राजेश सोनी, सुदीप केसरी, विक्की कुमार, एहसान अली,सादाब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >