नगरऊंटारी : भवनाथपुर मोड़ स्थित विश्वनाथ पैलेस के सभागार में बुधवार को आयकर विभाग द्वारा आय घोषणा योजना 2016 पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में नगरऊंटारी अनुमंडल के व्यवसायी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य व बैैंककर्मी उपस्थित थे. सेमिनार में आयकर अधिकारी सुखदेव सिंह ने उपस्थित व्यवसायियों को जानकारी देते हुए कहा कि आय घोषणा योजना भारत सरकार की कर संबंधी नया प्रावधान है. उन्होंने कहा यह योजना एक जून से 30 सितंबर तक के लिए है.
उन्होंने उपस्थित व्यवसायियों को बताया कि इस योजना के तहत कुल अघोषित आय का 45 प्रतिशत कर देकर संबंधी विवाद से मुक्ति पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने से लोग संवीक्षा दंड, प्रोसेसन से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस योजना की अधिक जानकारी के लिए वेब साइट पर प्रधान आयकर आयुक्त रांची से संपर्क किया जा सकता है. आयोजित सेमिनार में वार्ड तीन के संजीव कुमार दास व आयकर निरीक्षक विजय कुमार ने उपस्थित लोगों को आयकर भरने तथा इसके लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन आयकर विभाग के अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने दिया.
सेमिनार में व्यवसायी गोकुलचंद, विजय सिंह, रामानंद पांडेय, व्यवसायी संघ के सचिव रंजीत जायसवाल, धीरज अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, दीपक कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, विकास स्वदेशी, संतोष कुमलापुरी, राजीव सेठ, सुजीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे.
